बालक से सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय – सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा की विशेषताएं :-
- भारतीय संस्कृति पर आधारित बालक के सर्वांगीण विकास की शिक्षा |
- मनोवैज्ञानिक पंचपदी शिक्षण प्रणाली ( अधीति, बोध, अभ्यास, प्रयोग एवं प्रसार) का प्रयोग |
- बाल-केन्द्रित एवं क्रिया-आधारित अधिगम पद्धति |
- प्रखर देश भक्ति के संस्कारों से युक्त उत्तम मानवीय एवं चारित्रिक गुणों के विकास पर बल |
- बालक के सर्वांगीण मूल्यांकन हेतु (Continuous and Comprehensive Evaluation) सतत एवं व्यापक मूल्यांकन परीक्षा प्रणाली की व्यवस्था |
- अभिरुचियों (Hobbies) का सम्यक विकास |
- संस्कारक्षम वातावरण नैतिक एवं आध्यात्मिक गुणों से युक्त नित्य की प्रार्थना सभा |
- भौगोलिक एवं ऐतिहासिक ज्ञानार्जन हेतु नगर दर्शन एवं देशाटन (Tour) की व्यवस्था |
- बालक के समुचित विकास हेतु आचार्य एवं अभिभावकों की मासिक गोष्ठियाँ |
- विद्यालय से राष्ट्रीय तक विभिन्न शैक्षिक एवं शारीरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन |
- शिक्षा के व्यावसायीकरण से मुक्त, समाज के सभी वर्गों के लिए शिक्षा की व्यवस्था |
- संगीत, शारीरिक एवं योग शिक्षा की उचित व्यवस्था |
- दृश्य-श्रव्य पाठ्य सामग्री में, स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर (Projector) सुविधा उपलब्ध |
- सुरक्षा एवं प्रभावी शिक्षण हेतु पूरे विद्यालय में सी.सी.टी.वी. (CCTV) व्यवस्था |
- निदानात्मक शिक्षण (Extra Class) की व्यवस्था |
- नगर के निकटवर्ती क्षेत्र में विद्यालय बस के द्वारा वाहन की सुविधा |