दिनांक 22-04-2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा के वंदना सत्र में विश्व पृथ्वी दिवस उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भैया-बहिनों को पृथ्वी संरक्षण से संबंधित प्रेरणादायक वीडियो क्लिप दिखाई गई, जिससे उन्होंने पर्यावरण की महत्ता, स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण के महत्व को समझा। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
प्रधानाचार्य जी का भैया-बहिनों के लिए संदेश:
“पृथ्वी हमारी जीवनदाता है, इसका संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। हमें छोटे-छोटे प्रयासों—जैसे जल की बचत, पेड़ लगाना और स्वच्छता बनाए रखना—से पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए, ताकि हम सबको एक स्वस्थ और सुंदर पृथ्वी मिल सके।”🌍🌱
