सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा में दिनांक 24/4/26 को शिशु वाटिका के भैया-बहिनों हेतु पुष्प नक्षत्र के पावन अवसर पर स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को आयुर्वेदिक स्वर्ण प्राशन औषधि पिलाई गई, जो उनके स्वास्थ्य, स्मरण शक्ति एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है। कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ तथा शिक्षकों ने इसके महत्व से अवगत कराया।
