निर्धारित वार्षिक एवं मासिक शुल्क की सूचना अलग पत्रक द्वारा दी जाती है | शुल्क सम्बन्धी अन्य सूचनाएं इस प्रकार से है :-

  1. शुल्क सम्पूर्ण सत्र अर्थात् अप्रैल से मार्च तक का मासिक जमा होता है |
  2. सम्पूर्ण शुल्क अग्रिम भी जमा कराया जा सकता है |
  3. वाहन की व्यवस्था होने पर उसका 11 मास का शुल्क देय होता है |
  4. स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी. सी.) लेते समय सितंबर/ मार्च तक का शुल्क देना होता है |
  5. सत्र के बीच में प्रवेश होने पर सत्रारम्भ से शुल्क देय होता है |
  6. वेश, पुस्तकें एवं स्टेशनरी समूल्य बाजार से प्राप्त होगी |